![]() |
GOVT. NAVEEN COLLEGE SONHAT
शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनहत
Sonhat Block, Korea- 497339 (Chhattisgarh) (Affiliated to Sant Gahira Guru Vishwavidyalaya, Sarguja) AISHE Code –C-49145 |
![]() |
प्राचार्य संदेशशासकीय नवीन महाविद्यालय सोनहत आप सभी विद्यार्थियों का स्वागत करता है
यह गर्व की बात है कि उच्च शिक्षा के लिए आपने इस महाविद्यालय का चयन किया है।हम आपको आश्वासन देते हैं कि आपके शैक्षणिक स्तर को उच्च से उच्चतर बनाने के लिए हम सब मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे।उच्च शिक्षा का उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास है,विकास का अवसर प्रदान करना, संसाधन जुटाना, परिवेश निर्मित करना संस्था का दायित्व है।प्रतिभाएं शहरी क्षेत्र का विशेषाधिकार नहीं है, ग्रामीण क्षेत्र भी इससे भरे पड़े हैं आवश्यकता सिर्फ अवसर प्रदान करने की है।
अध्ययन,मनन, धारण, लेखन सब आपको करना है।हम पुस्तकें,समाचार पत्र पत्रिकाऍ, प्रायोगिक सुविधाऍ,खेलकूद की सुविधाऍ एवं अध्यापन की उत्त्म व्यवस्था द्वारा आपको हर संभव मदद करेंगे ।
अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं भाषण,लेखन आदि के द्वारा अपनी प्रतिभा को उंचा बढ़ाने का सतत् प्रयास कर सकते हैं।
महाविद्यालय स्तर पर बनी हुई विभिन्न समितियॉ आपकी विविध आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगी।
प्राचार्य से आप कार्यालयीन समय में कभी भी आकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करतें हैं…
प्रो. ए.सी. गुप्ता
प्राचार्य
© 2026 GOVERNMENT NAVEEN COLLEGE SONHAT
Developed by IITES