महााविद्यालय में अति‍थि पद के लिए विस्‍तृत विज्ञापन 2024

 विस्‍तृत जानकारी  के लिए   –   View in details pdf

 

अतिथि व्याख्याता एवं अन्य हेतु विस्तृत विज्ञापन

कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर का पत्र क्रमांक 574/126/आउशि/राज.स्‍था. नवा रायपुर दिनांक 06.07.2024 एवं छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय का पत्र क्रमांक F 3-54/स्‍था./ 2020/38-1 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 20.06.2024 के अनुसार शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनहत में अंग्रेजी, अर्थशास्‍त्र, वनस्‍पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं वाणिज्‍य विषय में अध्यापन व्यवस्था हेतु योग्य एवं निर्धारित अर्हताधारी आवेदकों से अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन दिनांक 22.07.2024 को सायं 5:30 बजे तक केवल रजिस्टर डाक अथवा वाहक के हस्‍ते (कार्यालय से पावती प्राप्‍त करें) प्रस्तुत कर सकते हैं।निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।चयन प्रक्रिया अतिथि व्‍याख्‍याता नीति 2024 (महाविद्यालय की बेबसाइट www.govtnaveencollegesonhat.edu.in पर उपलब्‍ध है) के अनुसार किया जाएगा।

आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य अर्हता

  1. अतिथि व्याख्याता को कार्य करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (विश्‍वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों और अन्य शैक्षिक कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु न्यूनतम अर्हतांए उच्चतर शिक्षा में मानकों के रखरखाव हेतु अन्य उपाय) संबंधी विनियम 2018 के प्रावधानों के अनुरूप होगी।इस व्‍यवस्‍था के अंतर्गत अतिथि शिक्षण सहायक के लिए स्‍नातकोत्‍तर स्‍तर पर 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए परंतु अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अन्‍य पिछड़ा वर्ग (असंपन्‍न वर्ग) एवं दिव्‍यांगजन अभ्‍यर्थियों के लिए स्‍नातकोत्‍तर स्‍तर पर न्‍यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  2. आयु सीमा- अतिथि व्‍याख्‍याता/अतिथि शिक्षण सहायक अधिकतम 65 वर्ष तक
  3. छ.ग. के मूल निवासी अभ्‍यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  4. विषय/पदों का विवरण –
क्र. विषय रिक्‍त पद एवं संख्‍या
सहा. प्राध्‍यापक
1. अंग्रेजी 01
2. अर्थशास्‍त्र 01
3. वनस्‍पति विज्ञान 01
4. प्राणी विज्ञान 01
5. रसायन विज्ञान 01
6. वाणिज्‍य 02

टीप- संबंधित विषयों में नवीन नियुक्ति/नियमित पदस्‍थापना या स्‍थानांतरण के फलस्‍वरूप पद भर जाने पर उक्‍त पद के विरूद्ध कार्यरत अतिथि व्‍याख्‍याता एवं अन्‍य की सेवा स्‍वत: समाप्‍त हो जावेगी।

शर्तें-

  1. आवेदन के साथ मूल निवास प्रमाण पत्र, दसवी, बारहवीं, स्‍नातक, स्‍नातकोत्‍तर, सेट/नेट, एम.फिल./ पीएचडी अनुभव प्रमाण पत्र संलग्‍न करें।
  2. दिनांक 22.2024 तक कार्यालयीन समय में डाक के माध्‍यम से अथवा स्‍वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं, प्राप्‍त आवेदनों को ही गुणानुक्रम सूची में शामिल किया जाएगा।ईमेल से भेजे गए आवेदन को मान्‍य नहीं किया जाएगा।वर्तमान में आफलाइन अथवा डाक के माध्‍यम से आवेदन स्‍वीकार किए जा रहे हैं।भविष्‍य में आवेदन स्‍वीकार करने की इस प्रक्रिया में आनलाइन पोर्टल्‍ तैयार होने पर आवश्‍यकतानुसार परिवर्तन संभावित होगा।
  3. अंतिम तिथि तक महाविद्यालय में प्राप्‍त आवेदनों पर नियमानुसार मेरिट सूची तैयार की जावेगी।
  4. प्राप्‍त आवेदनों की पदवार अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन दिनांक 24.07.2024 को महाविद्यालय के सूचना पटल व बेवसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। बेवसाइट में विस्‍तृत विवरण भी अपलोड किया जाएगा।
  5. गुणानुक्रम अनुसार अनंतिम सूची में दावा आपत्ति तिथि 27.07.2024 तक होगी।
  6. अंतिम सूची का प्रकाशन दिनांक 29.07.2024 को किया जाएगा जिसका अवलोकन महाविद्यालय की बेवसाइट एवं सूचना पटल पर किया जाएगा।
  7. आमंत्रित अभ्‍यर्थियांे को कार्यभार ग्रहण करते समय इस आशय का शपथ पत्र देना होगा कि संबंधित के विरूद्ध पुलिस/न्‍यायालय में कोई आपर‍ाधिक प्रकरण विचाराधीन नहीं है।साथ ही अभ्‍यर्थी किसी अन्‍य शासकीय/अशासकीय सेवा में नहीं है एवं पूर्व में किसी महाविद्यालय में शिकायत /कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने के आधार पर अभ्‍यर्थी की सेवाएं समाप्‍त नहीं की गई हैं।
  8. आवेदन उपरंात संबंधित आमंत्रित चयनित अभ्‍यर्थी यदि समय सीमा में कर्तव्‍यस्‍थल पर उपस्थित नहीं होता है तो उसे उस दशा में अगले चरणों में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।
  9. अतिथि व्‍याख्‍याताओं एव अन्‍य की सेवाएं भविष्‍य में नियमितीकरण का अाधार नहीं होगा।
  10. अतिथि व्‍यवस्‍था के अंतर्गत देय मानदेय निम्‍नानुसार होगा।
क्र. विवरण अतिथि व्‍याख्‍याता अतिथि शिक्षण सहायक
(अ) 40-45 मिनट के एक व्‍याख्‍यान के लिए
1 40-45 मिनट के एक व्‍याख्‍यान के लिए 400/- 300/-
2 चार कालखंडो के लिए प्रतिदिन अधिकतम मानदेय 1600/- (41600/- प्रतिमाह अधिकतम) 1200/- (30000/- प्रतिमाह अधिकतम)
(ब) 60 मिनिट के एक व्‍याख्‍यान के लिए
3 60 मिनट के एक व्‍याख्‍यान के लिए 500/- 350/-
4 चार कालखंडो के लिए प्रतिदिन अधिकतम मानदेय 2000/- (50000/- प्रतिमाह अधिकतम) 1400/- (35000/- प्रतिमाह अधिकतम)
  1. आवेदक बंद लिफाफे के उपर पत्राचार का पता प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनहत जिला कोरिया छ.ग. एवं अावेदित विषय/पद आवश्‍यक रूप से लिखें।
  2. इस विज्ञापन के तहत व्‍यवस्‍था किए गए अतिथि व्‍याख्‍याता एवं अन्‍य को महाविद्यालयीन स्‍थापना के अंतर्गत नहीं माना जाएगा और वे लोक सेवक की भी विहित परिभाषा के अंतर्गत लोकसेवक नहीं कहलाएंगे।
  3. संस्‍थान में इस व्‍यवस्‍था के अंतर्गत्‍ कार्यरत, यदि लगातार 15 दिवस तक अनुपस्थित रहता है तो उनकी व्‍यवस्‍था स्‍वत: समाप्‍त हो जाएगी, जिसकी कार्यवाही संबंधित संस्‍था प्रमुख द्वारा की जाएगी।
  4. उन्‍हें सर्वत्र अनुशासन बनाए रखना होगा तथा संस्‍था प्रमुख के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
  5. कक्षाओं के संचालन के साथ साथ संस्‍था प्रमुख के निर्देशानुसार अध्‍यापन के अतिरिक्‍त्‍ कार्य यथा प्रवेश, परीक्षा, छात्र संघ चुनाव, योजनाओं का संचालन, साहित्यिक एवं संास्‍कृतिक कार्यक्रम, क्रीडा गतिविधियॉ, युवा उत्‍सव, आंतरिक परीक्षाओं का संचालन एवं मूल्‍यांकन, नैक मूल्‍यांकन संबंधी कार्यों में ये सहयोग प्रदान करेंगे।
  6. यदि कार्यअवधि के शैक्षणिक सत्र में इनकी अध्‍यापन कार्य संबंधी अथवा अन्‍य शिकायतें प्राप्‍त होती हैं तो सेवाएं तत्‍काल समाप्‍त की जा सकेंगी तथा वे आगामी शैक्षणिक सत्रों में अध्‍यापन कार्य हेतु पात्र नहीं होेंगे।

प्राचार्य

 

© 2026 GOVERNMENT NAVEEN COLLEGE SONHAT

Developed by IITES